देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रदेश में जहाँ कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है, को तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने / चौकी स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर शीघ्र इस विषय पर आदेश जारी करने का आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में आज भी कई क्षेत्रों में राजस्व पुलिस व्यवस्था जारी है। आज के आधुनिक युग में जहाँ सामान्य पुलिस विभाग में पूरे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पीड़ित जीरो एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है। वहीं ऋषिकेश शहर से मात्र 15 कि०मी० की दूरी पर राजस्व पुलिस जिसके पास पुलिस के आधुनिक हथियार तथा जॉच हेतु किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है, वे जॉच कर रहे है। यह जानकर अत्यन्त ही पीड़ा होती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा कि गंगा भोगपुर में यदि सामान्य पुलिस बल कार्य कर रहा होता तो निश्चित रूप से प्रदेश की बेटी अंकिता आज हमारे मध्य होती और आम जनता में सरकारी कार्यप्रणाली के प्रति इतना रोष व्याप्त नहीं होता। विधानसभा अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव में राजस्व पुलिस की व्यवस्था को समाप्त कर पुलिस चौकी एवं थाना स्थापित करने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया, जिससे भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना दुबारा घटित न हो।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण की रिपोर्ट प्राप्त होने पर की गई कड़ी कार्यवाही के बाद राज्यपाल रि. ले. जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मा राज्यपाल को विधानसभा में नियम विरुद्ध तदर्थ नियुक्तियों पर प्राप्त जांच रिपोर्ट और उस पर लिये गए निर्णयों से अवगत कराया । वहीं राज्यपाल ने भी निर्धारित समय के पूर्व जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विशेषज्ञ समिति के प्रयासों को सराहा और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णयों पर संतोष व्यक्त किया, तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया।
विस अध्यक्ष खंडूड़ी ने की सीएम धामी से राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त कर सामान्य पुलिस को जिम्मेवारी देने की मांग
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

