विकासनगर। बैरागीवाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम विकासनगर को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ऋषिकेश स्थित एक को-ऑपरेटिव सोसायटी के निदेशक व बैरागीवाला विकासनगर निवासी ने अपने आप को निदेशक बताते हुए उनको लाभ दिलाने के लिए सोसाइटी में लाखों रुपये का निवेश करवाया। अब जब उनके निवेश की अवधि पूरी हो चुकी है और अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी रुपये देने को तैयार नहीं हैं और उनके लाखों रुपये हड़प लिए हैं। ग्रामीण नरेश कुमार, अशोक, मिठ्ठूराम, अंगीरा, संगीता, पीतांबर पाल आदि ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके रुपये दिलाने की मांग की है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

