विकासनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी रविवार को ग्राम पंचायत जस्सोवाला में पहुंची। मुख्य रूप से मौजूद सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने यात्रा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और ग्रामवासियों से बातचीत की। इन दिनों पूरे भारत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव में लोगों को सरकारी विभाग के अधिकारियों व प्रचार वाहन के द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को केंद्र की भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ जरूर मिला है। जब ये लाभ गरीब जनता को मिलता है तो इससे उन लोगों में एक विश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही उन लोगों में जिंदगी जीने की एक नई ताकत आ जाती है। सहसपुर विधानसभा के हर गांव में भी इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस यात्रा के लिए ग्रामीण इलाकों में लोगो में काफी उत्साह भी है और वे पूरे जोश के साथ इसका स्वागत कर रहे हैं। कहा यह संकल्प यात्रा मोदी जी की गारंटी के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों का सम्मान और विभिन्न योजनाओं से अब तक छूटे हुए पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करते हुए आत्मनिर्भर भारत का संदेश लेकर जन-जन को जोड़ रही है। शिविर में इस दौरान कृषि, उद्यान एवं प्रसंस्करण, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, मत्स्य, सहकारी समिति, आधार, परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण, स्वयं सहायता समूह आदि एवं अन्य विकासखंड स्तरीय से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं लोगो को प्रदान की गई। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयां भी चिकित्सकों द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुदेश सैनी, प्रवीण सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री सुमित सैनी, सुमिंद्र सैनी, आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें
ग्राम पंचायत जस्सोवाला में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

