Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनरामपुर, भाऊवाला और भगवानपुर में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का...

रामपुर, भाऊवाला और भगवानपुर में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, विधायक पुंडीर ने किया शुभारंभ

देहरादून। मंगलवार को ग्राम पंचायत रामपुर भाऊवाला और भगवानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा किया गया। इस दौरान विकासखंडीय स्तर के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें जिनके द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल एवं प्रदर्शनी शिविर में लगाई गई। जिसमे कृषि विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आजीविका मिशन, पशुपालन, सहकारी समिति आदि से संबंधित योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं लोगों को मुहैया कराई गई।
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने इस दौरान शिविर का लाभ लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया। वहीं आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, स्वय सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद क्रय जैसी सुविधाएं भी क्षेत्रवासियों को मिली। इस दौरान विधायक ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को गैस चूल्हे व अन्य योजना संबंधी प्रमाण पत्र भी वितरित किए। विधायक ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पनानुसार आमजन की प्रगति और गरीबों के जीवन स्तर को उन्नति की ओर अग्रसर करने के लिए ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ एक बड़ा और व्यापक अभियान है। यात्रा को पूरे देश भर में अपार समर्थन मिल रहा हैं। विधायक ने जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामवासियों के साथ साझा की और उन्हें सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक जुड़कर लाभ प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया! साथ ही 2047 तक विकसित भारत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने की भी सभी को शपथ दिलवाई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक यशपाल नेगी, ग्राम प्रधान रमा थापा, बीडीसी सुनीता कंडारी, सहायक खंड विकास अधिकारी मनीष कुकरेती, ग्राम प्रधान भगवानपुर दीपक जोशी, वीडीओ विक्रम नेगी, वीपीडीओ पवन कुमार, ग्राम प्रधान मिसरास पट्टी दीवान पुंडीर, बीर सिंह रावत, मातबर बिष्ट, राजेंद्र पुंडीर, विनोद थापा, नंदन सिंह कंडारी आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments