विकासनगर। बुधवार को विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगांव और ग्राम पंचायत बड़ोवाला में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर द्वारा की गई। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार और योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरे देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं।

इस दौरान गांव में बहुदेश्यीय शिविर लगाया गया और आईईसी वैन के माध्यम से ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। शिविर में भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में राज्य सरकार की वित्तीय एवं प्रशासनिक भागीदारी की जानकारी देने के लिए विकासखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और लोगों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।शिविर में पशुपालन विभाग, उद्यान एवं प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य विभाग, बहुद्देशीय साधन सहकारी समिति विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन, उज्ज्वला योजना से संबंधित एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, सुकन्या योजना से संबंधित सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों को दी गईं। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी जैसे सुविधाएं भी लोगो को मुहैया कराई गई, साथ ही निशुल्क जांच व दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने इस दौरान शिविर में लगे प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। मौजूद जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने मोदी सरकार के नेतृत्व में गतिमान विभिन्न योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया। विधायक ने कहा इस विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना और असंख्य सरकारी योजनाओं व पहलों के बारे में जागरूकता फैलाना और वंचित क्षेत्रों की सेवा करना है। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी करने वाली एक गाड़ी हैं। यह यात्रा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में क्रियान्वित कल्याणकारी योजनाओं को देश भर में पहुंचाने के साथ विकसित भारत निर्माण के हमारे संकल्प में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करेगी।इस दौरान ग्राम प्रधान नौगांव संदेश धीमान, ग्राम प्रधान बडोवाला सुमित वर्मा, जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी,खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता, सहायक खंड विकास अधिकारी मनीष कुकरेती, वीडीओ विक्रम नेगी, प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक यशपाल नेगी आदि, बीडीसी सुनीता कंडारी, नंदन सिंह कंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक ठाकुर, लीला देवी तनुज शर्मा आदि एवं अन्य भी मौजूद रहें।

