Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगर15मई(सोमवार) से शुरु होगा आरटीई के तहत दस्तावेजों का सत्यापन

15मई(सोमवार) से शुरु होगा आरटीई के तहत दस्तावेजों का सत्यापन

विकासनगर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में अपवंचित वर्ग के नौनिहालों के प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों और दस्तावेजों का सत्यापन कल (सोमवार) से शुरू होगा। इसके लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र में दो काउंटर लगाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। विकासनगर ब्लॉक में छोटे-बड़े करीब नब्बे निजी शिक्षण संस्थान हैं। प्रत्येक वर्ष इन संस्थानों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए एक हजार से अधिक आवेदन किए जाते हैं। बीते वर्षों में आवेदन प्रक्रिया मार्च माह में संपन्न हो जाती थी, लेकिन इस बार प्रक्रिया देरी से शुरू हो रही है। प्रक्रिया के तहत शनिवार से आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच की जानी थी, लेकिन अवकाश होने के कारण अब सोमवार से दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र में दो काउंटर बनाए गए हैं, प्रत्येक काउंटर पर दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि दस्तावेजों की जांच के दौरान बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता पिता का आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के तौर बिजली, पानी का बिल या राशन कार्ड, आधार कार्ड में से एक प्रमाण देना जरूरी है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments