Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेशगढ़वाल के रूटों पर बुधवार को नहीं होगा वाहनों का संचालन

गढ़वाल के रूटों पर बुधवार को नहीं होगा वाहनों का संचालन

ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन महासंघ बुधवार यानि की आज गढ़वाल मंडल के रूटों पर वाहनों का संचालन नहीं करेगा। इस दौरान बसों से लेकर टैक्सी-मैक्सी सुबह छह से शाम पांच बजे तक संचालित नहीं होंगी। महासंघ के पदाधिकारियों ने परिवहन विभाग के अफसरों के साथ हुई वार्ता विफल रहने के बाद चक्काजाम की निर्णय लिया। हालांकि, स्कूल बसों, एंबुलेंस, दुग्ध वाहनों को आवागमन की छूट रहेगी। परिवहन महासंघ लंबे समय से सात सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर लामबंद है। ऋषिकेश में टीजीएमओ मुख्यालय में मंगलवार को परिवहन महासंघ की बैठक हुई। इसमें संयुक्त रोटेशन से जुड़ी नौ परिवहन कंपनियों के साथ ही ट्रक यूनियन, टैक्सी यूनियन आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने यूनियनों के प्रतिनिधियों से चक्का जाम करने को लेकर राय मांगी। अधिकांश प्रतिनिधियों ने चक्का जाम करने का समर्थन किया। महासंघ की ओर से चक्का जाम किए जाने की जानकारी मिलने पर एआरटीओ प्रशासन आरएस कटारिया, एआरटीओ पवर्तन रश्मि पंत वार्ता के लिए पहुंचे। उन्होंने मांगों के निस्तारण करने का आश्वासन दिया। महासंघ ने लिखित में यह बात देने को कही। दोनों पक्षों के बीच वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद परिवहन महासंघ ने बुधवार को सुबह छह से शाम बजे तक गढ़वाल मंडल के सभी रूटों पर चक्का जाम का ऐलान किया ।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments