Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपरिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत हुआ पुरुष नसबंदी पखवाड़ा जन जागरूकता रैली...

परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत हुआ पुरुष नसबंदी पखवाड़ा जन जागरूकता रैली का आयोजन

देहरादून। एनएचएम के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को पुरुष नसबंदी पखवाड़ा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से परिवार नियोजन का महत्व एवं विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। राज्य नर्सिंग कॉलेज, चंदर नगर की छात्राओं ने इसमें शिरकत की। एसीएमओ एनएचएम डॉ. निधि रावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को नगर निगम से रवाना किया। रैली नगर निगम से शुरू होकर लैंसडॉन चौक, दर्शनलाल चौक, इनामुल्ला बिल्डिंग, प्रिंस चौक, कचहरी, दून चिकित्सालय होकर नगर निगम में खत्म हुई। डा. निधि ने बताया कि चार दिसंबर तक नसबंदी पखवाड़ा चलेगा। इसकी थीम अब पुरुष निभायेंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखायेंगे अपनी भागीदारी रखी गई है। अस्पतालों में विशेष नसबंदी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रैली में जिला आईईसी समन्वयक पूजन नेगी, शिक्षिका अपराजिता सेन, चन्द्रपाल, दिनेश पांडे, पंचम बिष्ट, निशा, भारती, मधु, करन आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments