देहरादून। भाजपा गोरखा प्रकोष्ठ की बैठक नारायण मुनि भवन राजपुर रोड में आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव व पार्टी के द्वारा सौंपे गए कार्यों पर चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के अनुमोदन पर सर्वसम्मति से वरुण क्षेत्री को गोरखा प्रकोष्ठ देहरादून महानगर का सह संयोजक बनाया गया।बैठक में वर्तमान परिपेक्ष्य में गोरखा प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा में गोरखाली समुदाय के विस्तार, विकास व भविष्य के उत्थान पर चर्चा हुई। तय किया गया कि 17 मार्च को ‘गोरखा सम्मेलन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। बैठक में मुख्य रूप से गोरखा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अभिषेक शाही, प्रदेश सह संयोजक कैप्टन दिनेश प्रधान, कर्नल माया गुरूंग, जिला संयोजक महानगर कैप्टन राजेन्द्र शाह, सह संयोजक सुरेन्द्र थापा, जिला संयोजक, ऋषिकेश पं. गोविन्द पंथी, जिला संयोजक, विकास नगर राजेश प्रधान, राजबहादुर थापा, प्रभा शाह आदि मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

