देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय के नेतृत्व में वनवासी विद्यालय दून संस्कृति स्कूल में अध्ययनरत वनराजी समुदाय के छात्रों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा लिखित पुस्तक ’अग्नि की उड़ान’ भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति समाज के बच्चों का भविष्य बेहतर हो इसके लिए जनजाति कल्याण विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत भी उपस्थित थे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

