देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से बुधवार को राजभवन में वंदे मातरम ट्रेनिंग एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश प्रसाद सेमवाल ने मुलाकात की। सेमवाल गढ़वाल राइफल की तीसरी बटालियन से सेवानिवृत हुए हैं। वह विगत चार वर्षों से उत्तरकाशी के पुरोला में स्थानीय युवाओं को स्वयं के खर्चे पर सेना में भर्ती का प्रशिक्षण करा रहे हैं। अब तक उन्होंने 15 सौ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया है, साथ ही उनके द्वारा कई बालिकाओं को सेना में भर्ती हेतु निःशुल्क कोचिंग व शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके फाउंडेशन से प्रशिक्षित 168 युवाओं का चयन सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस और अन्य सेवाओं में हुआ है। अभी हाल में ही उनके द्वारा प्रशिक्षित 19 युवाओं का अग्निवीर में भी चयन हुआ है। राज्यपाल ने उनके कार्यों की सराहना की है।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on