देहरादून। उत्तरांचत महिला एसोसिएशन (उमा) ने बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं के बीच राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने कई कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, स्कूल की प्रधानाचार्या प्रेमलता बोड़ाई, उमा अध्यक्ष साधना शर्मा और सचिव नीलिमा गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि अब केन्द्र व उत्तराखंड सरकार बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें रही है। इसका बेटियों को पूरा लाभ उठाना चाहिए। कहा कि शिक्षा ही बेटियों के लिए सफलता की सीढ़ियां हैं। स्कूल प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई ने कहा आज दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है लेकिन हमें इस बात का भी पूरा ध्यान रखना होगा कि आगे बढ़ने में कहीं हमारे संस्कार व संस्कृति पीछे न छूट जाए।
उमा अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा उमा समय समय पर बालिकाओं व बेटियों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। जिससे हमारी बालिकाओं का मनोबल बढ़े,आज हमारी बेटियां जल,थल,आकाश व अंतरिक्ष में सभी जगह अपना परचम लहराया रही हैं। इस अवसर पर नम्रता ने बेखौफ आजाद जीना हमको गीत सुना कर बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में उमा की ओर से सोनिया श्रीवास्तव, अर्चना शर्मा,स्वेता राय तलवाड़ अंजलि गर्ग, अनिता गुप्ता, अलका अग्रवाल,नम्रता वर्मा, संगीता लखेड़ा, विजय बिष्ट, डॉ मधु राय, सपना शाह,आर्ची कुनाल,पायल बिष्ट, रेखा चौधरी,परमजीत,रबिना लखेड़ा,रीना आनंद,शालू जैन व अनिता गुप्ता व नीलम थपलियाल भी उपस्थित रहीं।
उत्तरांचत महिला एसोसिएशन ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

