देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने आज मकर सक्रांति पर प्रेस क्लब परिसर व क्लब गेट पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मकर सक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि इस दिन सूर्य देव उत्तरायणी मार्ग में प्रवेश करते हैं, जिसे हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस दिन को हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन, नासिक, रामेश्वरम और पुरीधाम जैसे पवित्र स्थलों में अर्ध कुंभ मेला भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मकर सक्रांति पर्व को आपसी मतभेद और तनावों को दूर करने का भी अवसर माना जाता है। उन्होंने कहा कि आज से शुभ कार्यों की शुरुवात होती है। इस प्रकार मकर सक्रांति पर्व को विशेष मानते हुए उसकी महात्वपूर्णता को समझा जाता है और इसे पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रेस क्लब कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, संप्रेक्षक मनोज जयाडा, कार्यकारिणी सदस्य बालम सिंह तोपवाल, विनोद पुंडीर के साथ ही क्लब के वरिष्ठ सदस्य सेवा सिंह मटारू, अरुण शर्मा, भूपत सिंह बिष्ट, शेषमणि शुक्ला, अर्जुन सिंह बिष्ट, राजेश पांडेय, संजय किमोठी, मंजुल सिंह मंजिला, तिलक राज, रमन जायसवाल, सुरेंद्र डसीला, भगत सिंह रावत, किशोर रावत, नलिनी गुसाईं आदि सदस्य मौजूद थे।
उत्तरांचल प्रेस क्लब ने मनाया मकर संक्रान्ति का त्यौहार
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

