नई टिहरी। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने 9 फरवरी को काला दिवस मनाते हुए हनुमान चौक पर प्रदेश सरकार का पूतला फूंकते हुए धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए धामी सरकार पर बेरोजगारों के संग छलावा करने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर मौजूद बेरोजगारों ने कहा कि बीती 9 फरवरी, 2023 को धामी सरकार ने पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे बेरोजगार युवाओं के सत्याग्रह आंदोलन को कुचलने का काम किया। प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने निर्दोष प्रदेश के बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज के साथ अन्य अत्याचार किए। गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज कर बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाबी पंवार को सलाखों के पीछे डालने का काम किया। जिससे खफा युवा बेरोजगारों इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि बेरोजगारों को लेकर प्रदेश सरकार संवेदनहीन है। नौकरी के दलालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की आज भी आवश्यकता है। इस मौके पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह, संजय नेगी, दीपेंद्र, सूरज सिंह, विनीत आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

