Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच करेगा मुजफ्फरनगर कांड की नि:शुल्क पैरवी करने वालों...

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच करेगा मुजफ्फरनगर कांड की नि:शुल्क पैरवी करने वालों अधिवक्ताओं का सम्मान 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच आगामी 23 जून रविवार को प्रातः 11 बजे शहीद स्मारक में मुजफ्फरनगर काण्ड की मजबूत निःशुल्क पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं का सम्मान करेगा। मंच के प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने सभी राज्य आंदोलनकारियों से अधिक से अधिक संख्या में शहीद स्मारक पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जो कार्य सरकारें व महाधिवक्ता नहीं कर पाई वो कार्य पूर्व उप महाधिवक्ता व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, अधिवक्ता रमन शाह की पहल पर मुजफ्फरनगर के अधिवक्ताओं को करनी पड़ी। उन्होने कहा कि प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, जमीनों के कब्जे, धोखाधड़ी की घटनाओं को लेकर दोषी अधिकारियों को हटाया जाना चाहिए। साथ ही सशक्त भू-कानून व मूल निवास लागू किया जाना चाहिए। सुलोचना भट्ट, महासचिव रामलाल खंडूड़ी, पुष्पलता सिल्माणा ने कहा कि दून के डोभाल चौक की घटना ने ओर सवाल खड़े कर दिये हैं यदि अभी भी सरकार न चैती तो हालात ओर खराब होंगे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments