चमोली। उत्तराखंड मुक्त विवि के पाठ्यक्रम बताएउच्च शिक्षा आपके द्वार के तहत देवतोली के सेमीग्वाड़ गांव में ग्रामीणों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्हें विवि के पाठ्यक्रम में नामांकन करने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विवि के कर्णप्रयाग के क्षेत्रीय केंद्र के रीजनल डायरेक्टर व समन्वयक डॉ. आरसी भट्ट ने शिक्षा के महत्व को बताया। सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रियंका लोहनी ने ग्रामवासियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न स्तरों के पाठ्यक्रमों वह इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की जानकारी प्रदान की। मौके पर सेमीग्वाड़ के ग्रामवासी, ग्राम प्रधान काजल, सूरज, क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक, सहायक क्षेत्रीय निदेशक और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

