Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआरकेडिया वार्ड 93 में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड...

आरकेडिया वार्ड 93 में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड कार्यक्रम आयोजित

-विधायक पुंडीर ने किए आरकेडिया वार्ड 93 एवं वार्ड 92 के करीब 300 से अधिक श्रमिकों को कंबल व छाते वितरित
देहरादून। मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र आरकेडिया वार्ड 93 में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे श्रम विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों कंबल, छाता इत्यादि सामान का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मौजूद रहें। विधायक ने वार्ड 93 एवं वार्ड 92 के करीब 300 से अधिक श्रमिकों को कंबल छाते वितरित किए। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हे अवगत कराया और पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
विधायक ने कहा भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के उत्थान हेतु अनेकों सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं। 18 से 60 साल के दैनिक मजदूर अपना श्रमिक कार्ड बनवाकर विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। वर्तमान में देश का हर नागरिक भाजपा द्वारा संचालित किसी न किसी योजना का लाभ जरूर ले रहा हैं। भाजपा सरकार गरीब, महिला, युवा और किसान कल्याण को लेकर निरंतर काम कर रही हैं।
इस अवसर पर बोर्ड इंस्पेक्टर अश्विनी, पार्षद बीना रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष दर्शन रावत, विनोद कुमार, एचपी पुरोहित, जयबीर राणा, आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments