Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननर्सिंग एकता मंच के धरने को उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद का समर्थन

नर्सिंग एकता मंच के धरने को उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद का समर्थन

देहरादून। उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नर्सिंग एकता मंच का समर्थन किया है। सोमवार को परिषद के संरक्षक नवनीत सिंह गुसाईं एवं प्रवक्ता चिंतन सकलानी धरना स्थल पर पहुंचे और नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन को पूरी तरह जायज बताया। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को इन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धरने को 25 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि आंदोलनकारियों से मिलने नहीं पहुंचा है। परिषद के संरक्षक नवनीत सिंह गुसाईं ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र नर्सिंग बेरोजगारों की मांगों को स्वीकार नहीं करती है, तो उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद भी उनके साथ धरने पर बैठेगी। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में नर्सिंग बेरोजगार खुले आसमान के नीचे धरना देने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने सरकार से मांग की कि नर्सिंग बेरोजगारों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि लंबे समय से चल रहा यह आंदोलन समाप्त हो सके।धरना स्थल पर राजेंद्र प्रसाद कुकरेती, विकास पुंडीर, अनिल रमोला, प्रवेश रावत, पपेंद्र बिष्ट, प्रीति धीमान, पवन, शिरा बांधनी आदि मौजूद थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments