Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनयूसर्क के छात्रों ने किया सीपेट संस्थान का भ्रमण

यूसर्क के छात्रों ने किया सीपेट संस्थान का भ्रमण

देहरादून। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) ने शनिवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों को डोईवाला स्थित सीपेट संस्थान का भ्रमण करवाया। यूसर्क की निदेशक प्रो अनिता रावत ने कहा कि यूसर्क अभिनव पहल के तहत थीम आधारित राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय दिवसों पर राजकीय विद्यालयों के छात्रों के लिए परिचयात्मक भ्रमण का आयोजन कर रहा है। सीपेट के संयुक्त निदेशक अभिषेक राजवंशी ने कहा कि संस्थान में विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। डॉ भवतोष शर्मा ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। डॉ राजेंद्र राणा ने कहा कि यूसर्क द्वारा स्थापित 200 विज्ञान चेतना केन्द्र विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि और नवाचार की प्रेरणा में वृद्धि कर रहे हैं। इस दौरान सीपेट के तकनीकी अधिकारी पंकज फुलारा, उमेश चंद्र जोशी, शादाब, बलवीर, बंशीका, सृष्टि, राम आसरे सिंह, मेघा पंवार, प्राचीता पंवार, अर्जुन पंवार, केसी रयाल आदि मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments