Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वाररजवाहे में गौवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा

रजवाहे में गौवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा

हरिद्वार।  एक रजवाहे में शनिवार को गौवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने उन्हें शांत कराकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस को शनिवार दोपहर में सूचना मिली कि रोहालकी में डिग्री कालेज के पास रजवाहे में गौवंश के अवशेष मिले हैं। बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर मौके पर पहुंच गए। इधर, हिंदू संगठन के नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्षेत्र में गौकशी का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर अवशेष से सैंपल भरवाए।। पुलिस ने हिंदू संगठन के नेताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। एसओ नरेश राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments