Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउपनल कर्मचारियों ने की नियमितीकरण का लाभ दिए जाने की मांग

उपनल कर्मचारियों ने की नियमितीकरण का लाभ दिए जाने की मांग

देहरादून। उपनल कर्मचारियों ने भी संविदा कर्मचारियों की तरह उन्हें भी नियमितीकरण का लाभ दिए जाने की मांग की। उपनल संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि उपनल कर्मचारियों को जिस समय नियुक्ति पत्र दिया जाता है, उस समय स्पष्ट लिखा जाता है कि संविदा के आधार पर ही सेवा में लिया जा रहा है। शासन की ओर से भी अपने पत्र में संविदा पर रखने की स्वीकृति दी गई है। ऐसे में उपनल कर्मचारियों को 2013 की नियमावली में क्यों शामिल नहीं किया जा रहा है। विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी के लिए राज्य सरकार नियमावली बना रही है। इसमें उपनल कर्मचारियों को छोड़ा जा रहा है। उपनल कर्मचारी को भी राज्य में अपनी सेवाएं देते हुए 10 से 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं। सरकार नियमितीकरण नियमावली में उपनल कर्मचारियों को भी शामिल करे। कहा कि 22000 उपनल कर्मचारी है। इसमें 10 से 15 वर्ष के दायरे में सिर्फ चार से पांच हजार कर्मचारी ही आ रहे हैं। यदि राज्य सरकार इस नियमावली में उपनल कर्मचारियों को शामिल करती है, तो इन कर्मचारियों के नियमितीकरण का भी रास्ता खुल जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments