हरिद्वार। संत निरंकारी मिशन की ओर से 24 अप्रैल को संत निरंकारी सत्संग भवन शीतला खेड़ा में मानव एकता दिवस मनाया जाएगा। मिशन की मीडिया सहायक हेमा भंडारी ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के पावन सान्निध्य में हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रो सें भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान संत निरंकारी चैरिटेबल की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें विभिन्न अस्पतालों के प्रशिक्षित चिकित्सक और ब्लड बैंक की टीमें मौजूद रहेंगी। इसके अतिरिक्त सत्संग का आयोजन भी किया जाएगा।

