Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडलाठीचार्ज के विरोध में बेरोजगार संघ का प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान

लाठीचार्ज के विरोध में बेरोजगार संघ का प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान

देहरादून।  गुरुवार को राजधानी देहरादून की सड़कों पर पुलिस और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच जमकर तनाव देखने को मिला। एक तरफ जहां प्रदर्शनकारी छात्रों की तरफ से पुलिस को पथराव किया गया तो वहीं, दूसरी पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी पर जमकर लाठी बरसाई। इस दौरान कई छात्र घायल भी हो गए हैं।  वहीं बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।  पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने शुक्रवार, 10 फरवरी को प्रदेशव्यापी बन्द का आह्वान किया है। इस संबंध में संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में समस्त सामाजिक संगठन, पूर्व सैनिक संगठन, छात्र संगठन, राजनैतिक संगठन, कर्मचारी संगठन, टैक्सी यूनियन संगठन, व्यापार संगठन एवं अन्य संगठनों से सहयोग की अपील की गई है।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के इस आह्वान के बाद पुलिस और अलर्ट हो गई है।  वहीं, देहरादून एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments