देहरादून। नर्सिंग बेरोजगारों ने अब फिर से उग्र आंदोलन करने का मन बना लिया है। बेरोजगार 30 जनवरी को हल्द्वानी में आक्रोश रैली निकालेंगे। नर्सिंग भर्ती से जुड़ी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को 55वें दिन भी जारी रहा। एकता विहार धरना स्थल पर बैठे बेरोजगारों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया, तो शासन-प्रशासन के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोला जाएगा। नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर और विकास पुंडीर ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के बावजूद सरकार कोई निर्णायक पहल नहीं कर रही है, जिससे अभ्यर्थियों में भारी रोष है। इस दौरान मुकेश रमोला, प्रवेश रावत, उपेंद्र, संजय, भास्कर और शिरा बंधानी आदि मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

