Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूननंदा-सुनंदा योजना के तहत डीएम ने 05बालिकाओं को 165800 रुपये के चैक...

नंदा-सुनंदा योजना के तहत डीएम ने 05बालिकाओं को 165800 रुपये के चैक वितरित किए

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में नंदा सुनंदा योजना के अंतर्गत 05 बालिकाओं को 165800 रुपये के चैक वितरित किए। जिले में अभी तक योजना के तहत 14 लाख रुपये से 38 बालिकाओं की शिक्षा को दोबारा शुरू किया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाएं अपनी पढ़ाई को जारी रखें इसके लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने बालिकों से पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग श्रोतों से धनराशि जुटाकर निर्धन बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया जा रहा है। ताकि बालिकाएं शिक्षा से जुड़कर आत्मनिर्भर हो सकें। बेटी को सशक्त बनाने का नंदा सुनंदा एक ग्लोबल प्रयास है। प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा किन्ही कारणों से शिक्षा छोड़ चुकी बालिकों के के सुरक्षित भविष्य की नीव रखेगा। जिलाधिकारी ने गौरांशी सिंघल को 35000 रुपये, अनुष्का क्षेत्री को 7800, वैष्णवी को 33000, तनु शर्मा को 60000, शताक्षी शर्मा को 30000 का चैक वितरित किया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट आदि मौजूद थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments