Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडविकासनगरसमाजसेवी तजम्मुल हुसैन के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी...

समाजसेवी तजम्मुल हुसैन के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिली महिलाए

देहरादून(संवाददाता)। समाजसेवी तजम्मुल हुसैन के नेतृत्व में मौजा इस्ट होप टाउन तहसील विकासनगर की समस्याओं को लेकर गांव की महिलाएं जिलाधिकारी से मिली और अपनी समस्याओं को अवगत कराया उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया की मौजा इस्ट होप टाउन से मौजा भुड्डी का नाम सन 2009 में अलग हो गया था परन्तु आज तक वह अलग मौजा भुड्डी नहीं हुआ है जिसको अलग किया जाना जनहित में अति आवश्यक है तथा मौजा इस्ट होप टाउन का एक मजरा चकमंसा भी है जिसकी खतौनी भी अलग है जो कि आज तक भी ऑनलाइन नहीं हुई है जिससे ग्राम वासियों को नकल खतौनी प्राप्त नहीं हो रही है जिसको जल्द से जल्द ऑनलाइन किया जाना चाहिए उन्होंने बताया मौजा इस्ट होप टाउन में भूमि स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आज तक भी भूमि स्वामित्व कार्ड प्राप्त नहीं हुए हैं जिन्हें जल्दी से जल्दी लाभार्थियों को मिलना आवश्यक है मौजा इस्ट होपटाउन खसरा 1992 का बना हुआ है जो वर्तमान में भी वही है जिस कारण कास्तकारो को खसरा प्राप्त नहीं हो रहा है जिससे काश्तकारों को ऋण लेने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या को भी जल्दी से जल्दी समाधान होना चाहिए समाजसेवी तजम्मुल हुसैन ने जिलाधिकारी महोदय से अपने माध्यम से जनता के साथ जाकर निवेदन किया है की क्षेत्र की सभी समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द कर दिया जाए जिससे जनता को किसी परेशानियों का सामना न करना पड़े और समय-समय पर जमीनी संबंधी कार्य क्षेत्र की जनता के सुचारू रूप से चलते रहें और कोई परेशानी ना आए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments