देहरादून। सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में शिवालिक नगर मंडल के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने देहरादून के जिलाधिकारी सविंन बंसल और देहरादून नगर निगम आयुक्त गौरव कुमार से क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट, नाली सफाई ,कूड़ा उठान और सड़क से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया।
माननीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर जी के साथ भाजपा के वरिष्ठ दिनेश ध्यानी,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल नौटियाल, मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, वार्ड 91 पार्षद सुखबीर बुटोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन रावत, मंडल उपाध्यक्ष जयवीर राणा, वरिष्ठ ढौंडियाल, पंत जी, मंडल महामंत्री मदन सिंह, ढकाल जी, विकास कश्यप जी तथा अन्य देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक पुंडीर के नेतृत्व में शिवालिक नगर मंडल के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डीएम और नगर निगम आयुक्त को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

