Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनविधायक पुंडीर के नेतृत्व में जिलाधिकारी देहरादून से मिला सेलाकुई...

विधायक पुंडीर के नेतृत्व में जिलाधिकारी देहरादून से मिला सेलाकुई के जनप्रतिनिधियों का दल

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सेलाकुई जनप्रतिनिधियों का दल जिलाधिकारी देहरादून से मिला। इस दौरान नगर निगम देहरादून के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहें।विधायक ने इस दौरान शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के संबंध में डीएम से वार्ता की । विधायक ने अधिकारियों के समक्ष पूछा की उक्त प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की प्रक्रिया वर्तमान में किस स्थिति में हैं। विधायक ने कहा क्षेत्र की जनता प्लांट से उठने वाली दुर्गंध से परेशान है और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। इस दौरान शूरवीर सिंह चौहान, विजय बरथवाल, भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments