देहरादून। चंद्रबनी संवादाता जिला प्रशासन द्वारा चंद्रमणि में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र खोलने को लेकर स्थानीय पार्षद सुखदेव बुटोला के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता के साथ एक पदयात्रा का आयोजन किया गया इस कूड़ा निस्तारण केंद्र को अन्य स्थान पर खोलने की मांग किला प्रशासन से की गई जिसमें सुखबीर बुटोला ने कहा कि यह कूड़ा निस्तारण केंद्र आबादी क्षेत्र से हटकर किसी अन्य स्थान पर जिला प्रशासन को खोला जाना चाहिए जिला प्रशासन को भी यहां की आबादी के स्वास्थ्य का भी संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि यहां पर क्षेत्रीय आबादी 40,000 से ऊपर है तथा यहां पर दो इंटरमीडिएट कॉलेज भी स्थित है जिसमें से दून ब्लेस की पब्लिक स्कूल तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान जो भारत का एक विश्व विख्यात संस्थान है वहीं पर स्थित है इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा यहां पर भूमि का चयन कर लोगों को अंधेरे में रखा गया है जिसका स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध किया और स्थानीय पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्रामीणों ने पदयात्रा पर सहयोग किया कार्यक्रम में यह तय किया गया की इस चयनित भूमि को निरस्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र प्रेषित किया जाएगा वह इस कूड़ा निस्तारण केंद्र को आबादी वा जंगल से दूर किसी अन्य स्थान पर खोलने की मांग की जाएगी अगर जिला प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी तथा इसकी शिकायत एनजीटी से की जाएगी इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला के साथ ओमवीर राघव, विपिन कुमार वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट के पूर्व रजिस्ट्रार, बीपी उनियाल जिला उपाध्यक्ष रामपुर राठौर मंडल महामंत्री मदन सिंह विलोचन प्रसाद शर्मा अनीश भटनागर, शांति रावत, राधेश्याम कश्यप, महेश श्रीवास्तव, विकास कश्यप, मयंक कुमार गौर, मनोज कोठारी, पी पी सिंह, नरेंद्र कश्यप, विनोद भंडारी, मयंक गॉड, अजय कुमार, कुलदीप पुंडीर, राकेश भट्ट, जगदीश रुदौली, पुष्पा भंडारी, राजेंद्र नेगी, कमल भंडारी, सविता सिंह, सरला बिष्ट, सूरज रावत, नागेंद्र थपलियाल तथा भारी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी।
चंद्रबनी पार्षद सुखबीर बुटाला के नेतृत्व में चंद्रमणि वार्ड के अंतर्गत सोयला में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण केंद्र खोलने के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से क्षेत्र की जनता के साथ ज्ञापन प्रेषित किया गया और नगर निगम के आयुक्त मनोज गोयल को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। वह इस कूड़ा निस्तारण केंद्र की चयनित भूमि को तुरंत निरस्त करने की मांग की गई है और पार्षद सुखबीर बुटोला ने कहा इसके बावजूद अगर यहां पर कूड़ा निस्तारण केंद्र खोलने के बाद निरस्त नहीं की जाएगी तो चंद्र बनेगी जनता सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी और इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

