Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत भुड्डी सहसपुर के...

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत भुड्डी सहसपुर के पंचायत घर नया गांव में हुआ विभिन्न विभागों से संबंधित जन समस्याओं के निराकरण का रोस्टर कार्यक्रम संचालित

देहरादून। आज ग्राम पंचायत भुड्डी सहसपुर के पंचायत घर नया गांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज विभाग कृषि विभाग उद्यान विभाग स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम एवं बाल विकास विभाग आदि विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम प्रधान श्रीमती कोमल देवी की अध्यक्षता में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित जन समस्याओं के निराकरण का रोस्टर कार्यक्रम संचालित हुआ। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित तमाम पेंशन योजनाओं और उनके लाभार्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं सुगमता से सरकारी योजना की सुविधा प्रदान करने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री गोरधन सिंह और सहायक समाज अधिकारी जी खजान सिंह ने विस्तृत चर्चा की इसके बाद ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी श्रीजे एस पवार मैं ग्रामीण विकास से संबंधित भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा की और जन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रशासकीय प्रबंधन पर चर्चा की इसके बाद जिला कार्यक्रम और बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया और जनता की समस्याओं के निदान के लिए भी आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किये इसी प्रकार उद्यान विभाग सहसपुर देहरादून के प्रभारी श्री जेडी वर्मा और विभागीय अधिकारी श्रीमती निशा नेगी जिन्होंने उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर चर्चा की और उद्यानिकी से जनता को लाभ लेने के लिए विशेष प्रयासों पर विवरण प्रस्तुत किया पंचायती राज विभाग से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्रीमती कौर ने उपस्थिति दर्ज की इसी प्रकार जन समुदाय की अनेक समस्याओं में क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पेयजल आपूर्ति कुछ सुचारू रूप से संचालित करने एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार खेल और मनोरंजन सामाजिक वानिकी जिला खाद्य पूर्ति आदि विभागीय समस्याओं से कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री गोरर्धन सिंह उन्होंने सभी समस्याओं को जिला मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष लाने का आश्वासन दिया जन समुदाय द्वारा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान और प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु उपजिला मजिस्ट्रेट विकास नगर को भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया ताकि कोई भी लोग गंदा जल कूड़ा करकट कुत्तों का मल मूत्र सार्वजनिक स्थानों पर ना फैलाएं और पूरे क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाए जा सके उपरोक्त सरकार जनता द्वारकार्यक्रम में सिविल सेवा के शिक्षक और प्रशिक्षक श्री बलदेव गोदियाल ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी के रूप में श्री मनजीत गुरुजी वार्ड मेंबर श्री उमेद सिंहश्रीमती संपत्ति देवी वार्ड मेंबर श्री बांके राम ठाकुर श्री गुलशन कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य नीटू सिंह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त पत्रकार डॉ रजनीश ध्यानी श्री सेवानिवृत सैन्य अधिकारी श्री सतीश सेमवाल उद्यमी और समाजसेवी श्री वीरेंद्र कठैत आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती पूनम धआसकडई सहित तमाम मातृशक्ति युवा वर्ग और प्रबुद्ध जन समुदाय इस सरकार के जनता द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ आज का यह कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन और अपने सफलता की सोपान पर कारगर सिद्ध हुआ क्योंकि तमाम विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं का जन समुदाय के बीच चर्चा परिचर्चा की और समस्याओं के निदान के लिए पूर्ण प्रयास किया गया। कार्यक्रम में तमाम महिला संगठनों विशेष कर एनआरएलएम केस्वयं सहायता समूह और वार्ड मेंबर आरती जी भी सम्मिलित थी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments