Monday, July 21, 2025
Homeराजनीतिकांग्रेस राज में जनता की गाढ़ी कमाई चढ़ जाती है घोटालों की...

कांग्रेस राज में जनता की गाढ़ी कमाई चढ़ जाती है घोटालों की भेंट: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को समर गोपालपुर में रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर करार हमला बोला है। कहा कि कांग्रेसराज में जनता की गाढ़ी कमाई भ्रष्टाचार व घोटालों के भेंट जाती है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर व्यक्ति के विकास के लिए तपस्या की है। हर पल देशवासियों को समर्पित किया है। जिसके फलस्वरूप आज भारत आर्थिक, सामाजिक, और वैज्ञानिक रूप से हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी से वर्ष 2014 तक बने हवाई अड्डों से ज्यादा बीते 10 सालों में बनाए गए हैं। विकसित राष्ट्र के पथ पर चल हमारा देश विश्व में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरियाणा में राज्य एवं केंद्र सरकार मिलकर डबल इंजन की रफ्तार से काम कर रही है। उत्तराखंड को पूरे विश्व में देवभूमि, चार धाम, आदि- कैलाश, गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियों की भूमि के रूप में जाना जाता है। कहा देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे इसके लिए उत्तराखंड में कई कड़े फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह तुष्टिकरण परिवारवाद की राजनीति कर रही है। अपनी हार देखकर सभी विपक्षियों ने गठबंधन बना लिया है। इस गठबंधन का एकमात्र लक्ष्य पुनः सत्ता पाकर भ्रष्टाचार करना है। उन्होंने कहा हरियाणा में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। इससे इनका गठबंधन साफ नज़र आता है। कहा कि हरियाणा में जेजेपी को वोट देना अपने वोट को खराब करने के बराबर है।
जनता कांग्रेस के मंसूबों से वाकिफ: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कांग्रेस पार्टी विरासत टैक्स लगाकर जनता की कमाई को एक वर्ग विशेष को देने की बात करती है। देश की जनता कांग्रेस के मंसूबों से भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा हरियाणा में कांग्रेस पार्टी केवल एक ही परिवार को आगे बढ़ाती है। रोहतक और हरियाणा की जनता कांग्रेस के परिवारवाद नहीं मोदी के विकासवाद के साथ खड़ी है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments