देहरादून। शिमला बाई पास स्थित रतनपुर में शनिवार सुबह 4:00 बजे, पौंटा से देहरादून आ रहे 14 टायर डंपर रतनपुर चौक के पास अनियंत्रित हो गया और रतनपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह रावत के मकान से टकरा गया । इस दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन मकान में बड़ा नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण डंपर अनियंत्रित हो गया था । धर्मेंद्र सिंह रावत द्वारा घटना स्थानीय पुलिस को सूचित की गई और इसमें जांच कराने का आग्रह किया है। निवासियों ने इस हादसे के बारे में चिंता और सड़क सुरक्षा को लेकर अपने स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत की है।

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इस घटना का विस्तारपूर्वक जांच करने के लिए निर्देश दिया है। जिस दिन यह घटना हुई थी उस दिन डंपर के मालिक व नुकसान उठाने वाले मालिक के बीच में आपसी समझौता हो गया था परंतु डंपर मालिक ने उस समझौते को मानने से इनकार कर दिया जिससे गांव के लोगों ने हंगामा किया और पुलिस को वह समझौता नाम पूरा करने के लिए दबाव दिया जब वह डंपर वाला वहां नहीं आया तो क्षेत्रीय विधायक ने इस कार्य को करने में पूरी मदद की तथा अपने आदेश से उसे डंपर वाले को मौके पर बुलाकर बातचीत की तथा उनके हुए नुकसान की भरपाई के लिए कहा काफी दबाव देने पर वह डंपर वाला इस बात के लिए मान गया कि वह नुकसान की भरपाई करेगा । जो फैसला विधायक सहदेव पुंडीर ने व थानेदार पटेल नगर चौकी इंचार्ज नयागांव ने किया वह सबको मान्य हुआ तब जाकर जनता अपने अपने घर को रवाना हुई दोनों लोगों ने आपस में यह समझौता मान लिया
घर में घुसा अनियंत्रित डंपर, मकान को भारी नुकसान, मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक पुंडीर
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

