Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयागसड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई अनियंत्रित कार, पांच यात्री घायल

सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई अनियंत्रित कार, पांच यात्री घायल

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे के जवाड़ी बाईपास के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। कार में सवार पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जबकि एक यात्री के सिर पर चोट लगने से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया रविवार को बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर की ओर से आ रही एक कार अचानक जवाड़ी बाईपास पर सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। जिसमें सवार दिल्ली के पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। कार चालक 33 वर्षीय छेम शिखर उर्फ जीतू पुत्र गणेश प्रसाद निवासी पटना बिहार, 29 वर्षीय दीपक पुत्र केदार प्रसाद निवासी सागरपुर दिल्ली, 34 वर्षीय राहुल पुत्र बाल सिंह निवासी सागरपुर दिल्ली, 28 वर्षीय गोलू पुत्र योगेश्वर निवासी सागरपुर दिल्ली की स्थिति सामान्य हैं। जबकि 32 वर्षीय राकेश पुत्र रमेश प्रसाद निवासी सागरपुर नई दिल्ली को सिर पर चोट लगने के कारण श्रीनगर रेफर किया गया। बताया जा रहा है यह सभी यात्री दिल्ली से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments