Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनयूकेड़ी ने लिया बडोनी की 100जयंती पर उत्तराखंड को बचाने का संकल्प

यूकेड़ी ने लिया बडोनी की 100जयंती पर उत्तराखंड को बचाने का संकल्प

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने इंद्रमणि बडोनी के शताब्दी जन्मदिवस के अवसर पर घंटाघर पर प्रतिमा का माल्यार्पण कर उत्तराखंड को बचाने का संकल्प लिया । बुधवार को केंद्रीय कार्यालय उत्तराखंड क्रांति दल में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। केंद्रीय महामंत्री किरन रावत ने बोला कि आज जहां पूरे उत्तराखंड को पर्वतीय गांधी के शताब्दी जन्म दिवस पर हर्षोल्लाह से मनाया जाना चाहिए था वहीं दूसरी ओर भाजपा महानगर देहरादून की सड़कों पर रैली निकाल कर जनता के पैसों को खपा रही है। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि उत्तराखंड की जनता जिन पर पहाड़ी जानवर लगातार हमला कर रहे हैं और जनता निवाला बनती जा रही है उनकी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। आपदा प्रभावित जिलों में अभी तक कितने लोग हताहत हुए इसकी कोई जानकारी नहीं है। कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है लेकिन सरकार को उत्तराखंड के मूल निवासियों के अधिकारों से कोई सरोकार नहीं है l महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला ने कहा कि पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की एक आवाज में संपूर्ण उत्तराखंड में एक बड़ा आंदोलन खड़ा हो गया था। आज दोबारा से राज्य बचाओ आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है। क्योंकि जिन मूल निवासियों के लिए पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग की गई थी वह आज तक अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ रहे हैं। केंद्रीय महामंत्री बृजभूषण सजवान ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के नाम पर आज तक किसी विश्वविद्यालय किसी अस्पताल का नाम नहीं रखा गया है। उत्तराखंड के शहीदों को सम्मान दिलाने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा से लड़ता रहा है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन, केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, उत्तम रावत ,रघुवीर सिंह राणा ,दीपक रावत, देवचंद उत्तराखंडी, भोला चमोली, गजेंद्र नेगी, विजेंद्र रावत, रेखा मियां, खलीक अहमद, कपिल कुमार, रीता देवी, सुमित डंगवाल शाहिद सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments