देहरादून। खनन निदेशक के अपहरण, रंगदारी के मामले में उक्रांद ने जांच की मांग की। आचार संहिता के बीच में खनन टेंडर की डील को अफसर, माफिया का गठजोड़ करार दिया। निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर पूरे मामले की न सिर्फ उच्च स्तरीय जांच, बल्कि आचार संहिता के उल्लंघन मामले में कार्रवाई की भी मांग की।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय और कोषाध्यक्ष कुंवर प्रताप ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि खनन निदेशक एसएल पैट्रिक को बंधक बनाकर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की घटना की जांच की जाए। आचार संहिता में खनन के पट्टों को लेकर बात करना ही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है l
कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जो भी अफसर इस पूरे खेल में शामिल हैं, उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना ने साबित कर दिया है कि आचार संहिता में भी खनन निदेशक खान माफियाओं को टेंडर में सहयोग कर रहे थे। उनके अनैतिक कार्यों में सहयोग किया जा रहा था। ऐसे में खनन निदेशक को भी तत्काल निलंबित करने हुए उन्हें बर्खास्त करने की कार्यवाही जाए।
खनन निदेशक के अपहरण पर उक्रांद ने की जांच की मांग
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

