हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम शुक्रवार शाम घोषित कर दिया। कुल 413 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों की सूची रोल नंबर समेत अधिकृत वेबसाइट पर जारी की गई है। इस परीक्षा का विज्ञापन 13 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को हुई थी। नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और खंडसारी निरीक्षक के पदों पर 379 अभ्यर्थी सफल हुए। इसके अलावा, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के पदों पर 34 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया। सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, अभ्यर्थियों का अंतिम चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के बाद पूरा होगा।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

