Sunday, March 22, 2026
Homeराजनीतियूकेडी के युवा नेताओं मोहित, लुशून टोडरिया का इस्तीफा

यूकेडी के युवा नेताओं मोहित, लुशून टोडरिया का इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल से केंद्रीय मीडिया प्रभारी मोहित डिमरी और युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लुशून टोडरिया ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों युवा नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों पर भू कानून और मूल निवास की लड़ाई को कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी पार्टी नेता चुप्पी साधे रहते हैं। केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत को भेजे इस्तीफे में कहा गया कि पार्टी नेता मूल निवास, भू कानून के जन आंदोलन को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। ऐसे में पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं रह गया था। अब युवाओं को साथ लेकर मूल निवास, भू कानून की लड़ाई को और तेज किया जाएगा। एक सितंबर को गैरसैंण में होने वाली महारैली की तैयारी में और मजबूती के साथ जुटा जाएगा। राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैंण की लड़ाई को जोरदार तरीके से लड़ा जाएगा। कहा कि प्रदेश भर के बेरोजगारों, युवाओं को राज्य के असल मूल मुद्दों के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें लामबंद किया जाएगा। मूल निवास 1950 को लागू करवा कर उनके हितों को सुरक्षित किया जाएगा। पहाड़ की जमीन बचाने को सख्त भू कानून को हर हाल में लागू करवाया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments