Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमसूरी के पास कार खाई गिरने से दो पर्यटकों की मौत, चार...

मसूरी के पास कार खाई गिरने से दो पर्यटकों की मौत, चार घायल

देहरादून। मसूरी के पास देहरादून मार्ग पर शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ। पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अन्य चार घायल हैं। सवेरे पांच बजे सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर पर्यटकों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पर्यटक नोएडा से मसूरी घूमने आ रहे थे। मसूरी कोतवाली निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड़ पर एक कार के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान देखा तो तीन लोग कार से बाहर से बाहर निकालकर खुद ऊपर मार्ग पर आए गए थे। जबकि, तीन कार में फंसे हुए थे। पुलिस ने रेस्क्यू के लिए फायर सर्विस और एसडीआरएफ को बुलाया। कार में फंसे तीनों लोगों को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। इस दौरान दो की मौत हो चुकी थी। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से देहरादून के दून अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। कार सवार पेशे से मजदूर बताए जा रहे हैं।
मृतकों और घायलों के नाम:
अनिल कुमार (32 वर्ष) पुत्र बालेराम, निवासी सेक्टर 134, नोएडा, जिला गौतम बुद्ध नगर (ड्राइवर, मृतक)
अजय (31 वर्ष) पुत्र छत्रपाल, निवासी चोला चौकी, बुलंदशहर (मृतक)
राजू (30 वर्ष) पुत्र रविंद्र, निवासी नगली बजितपुर, सेक्टर 135, नोएडा (घायल)
गुल्लू(29 वर्ष) पुत्र बालेराम, निवासी सेक्टर 134, नोएडा (घायल)
मोनू (28 वर्ष) पुत्र चरण सिंह, निवासी ढकोली थाना बीवी नगर, बुलंदशहर (घायल)
सुभाष (27 वर्ष) पुत्र संजय, निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस, नोएडा (घायल)

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments