Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमसूरी माल रोड पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

मसूरी माल रोड पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

देहरादून। इन दिनों मसूरी शहर की माल रोड का सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है और जिसमें कई जेसीबी मशीन और ट्रक कार्य कर रहे हैं। आज एक ट्रक मलवा लेकर माल रोड की ओर से लाइब्रेरी जा रहा था कि तभी बड़ा हादसा हो गया ,अचानक माल रोड धंसने के कारण उक्त ट्रक लगभग 60 मीटर नीचे मुख्य मार्ग पर जा गिरा जिससे वहां खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए व चालक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

वहीँ गनीमत रही कि उस दौरान मुख्य मार्ग NH707A से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी इसको लेकर शहरवासियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है और कार्यदाई संस्था पर प्रश्न चिन्ह लगने लगे हैं। इस दौरान अधिकारी भी बयान देने से बचते रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments