देहरादून। जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरे के घरों में पत्थर नहीं मारते…भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेरोजगार युवकों पर लाठीचार्ज बयान के बाद कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि त्रिवेंद्र शासनकाल में भी मातृशक्ति पर लाठीचार्ज किया गया था, और अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगार युवकों पर लाठीचार्ज किया गया। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा है कि हाल ही में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पहले अपने कार्यकाल में गैरसैंण में महिलाओं पर किए गए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगें। दसौनी ने कहा कि आज अचानक त्रिवेंद्र सिंह रावत की अंतरात्मा कैसे जाग गई? दसौनी ने कहा, त्रिवेंद्र का बयान चौंकाने वाला है क्योंकि जब वह मुख्यमंत्री थे तब गैरसैंण में सड़क चौड़ीकरण की मांग को आंदोलनरत मातृशक्ति पर न सिर्फ लाठीचार्ज किया गया बल्कि दिसंबर की ठंड में वाटर कैनन भी चलाया गया था। तब चौतरफा घिरने के बाद भी उन्होंने क्षमा नहीं मांगी थी। दसोनी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर व्यंग करते हुए कहा की आज त्रिवेंद्र रावत स्वयं को जिम्मेदार नागरिक भी कह रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी सफाई भी दे रहे हैं परंतु शायद वह अपने पुराने दिन भूल गए जब युवाओं को न नौकरी मिल रही थी न स्वरोजगार के कोई अवसर थे और बेरोजगारों के घाव पर नमक छिड़कने के लिए समय-समय पर बस समाचार पत्रों में मात्र नौकरियों की खबरें छपा करती थी । कोरोनाकाल में चार लाख से ज्यादा युवा रिवर्स पलायन करके प्रदेश में पहुंचे त्रिवेंद्र रावत उनका विश्वास भी जीत पाने में सफल नहीं हुए और करो ना समाप्त होते ही वह सभी युवा उत्तराखंड छोड़कर लौट गए । दसौनी ने कहा कि भाजपा सरकार लाठीचार्ज सरकार का पर्याय बन गई है। जब-जब भाजपा सत्ता में आती है तब-तब दमनकारी नीति का सहारा लेती है और पहले से पीड़ित जनता पर लाठी चार्ज करने का काम करती है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

