Sunday, July 20, 2025
Homeराजनीतिशहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए

शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए

रामपुर तिराहा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर आज सेलाकुई स्थित शहीद सतेंद्र चौहान स्मारक पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले अमर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक व मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। विधायक ने कहा की आज का दिन हम सभी को हमेशा याद दिलाता है कि उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक रामपुर तिराहा गोली कांड के दर्द को आज भी महसूस करता है। मैं सभी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करता हूँ। आइए! हम सभी शपथ लेते हैं कि राज्य आंदोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड बनाने के लिए हम पूर्ण रूप से अपना योगदान देंगे। इस दौरान अशोक महावर ,शरद रावत, मीता सिंह, भागीरथ भट्ट ,रविंद्र पांडे ,अमित कुमार, अशोक नेगी, राजेंद्र प्रसाद बलूनी ,व्यापार मंडल के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, बलवीर गुसाई ,पारस चंद, हरीश बिष्ट ,रविंद्र रमोला, शूरवीर सिंह चौहान आदि व अन्य उपस्थित रहे

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments