Sunday, July 20, 2025
Homeराजनीतिकांग्रेस मुख्यालय में पुण्य तिथि पर पं. नेहरू दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस मुख्यालय में पुण्य तिथि पर पं. नेहरू दी श्रद्धांजलि

देहरादून। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेस मुख्यालय भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प. नेहरू आजादी के बाद के आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले एक दूरदर्शी राजनेता थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज भारत में जो औद्योगिक, व्यापारिक, वैज्ञानिक और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में प्रगति हुई, उसका रास्ता पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ही शुरू किया था। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, महामंत्री जगदीश धीमान, डॉ. प्रतिमा सिंह, जिला उत्तरकाशी यमुनोत्री अध्यक्ष दिनेश चौहान, कमर सिद्दीकी, गुड्डू चौहान आदि ने भी प. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments