Tuesday, February 4, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमहान गायक किशोर कुमार को दी श्रद्धांजलि

महान गायक किशोर कुमार को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। नवीन म्यूजिकल ग्रुप की ओर से रविवार को स्वाभिमान केंद्र गढ़ी कैंट में किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायकों ने उनके गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने शिरकत की। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। समस्त गायकों के प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत गायक नवीन कुमार ने किशोर कुमार के गीत गाकर की। इसके बाद पुष्पा, डॉ.नूतन, मेनका बहल, मोहन नेगी, हेमा नेगी, आर.एस डोगरा, मनोज कुमार, घनश्याम, मुकेश रावत, राम अरोड़ा, पूनम शर्मा, राजीव भाटिया, हंसराज, देवेंद्र क्षेत्री, नेत्र सिंह गोसाई समेत अन्य गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर समां बांधा। दर्शकों व अतिथियों ने सभी की प्रस्तुति की सराहना की। नवीन कुमार ने बताया कि हर साल नवीन म्यूजिकल ग्रुप की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments