Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनडाकपत्थर कॉलेज में एंजेल चकमा को श्रद्धांजलि दी

डाकपत्थर कॉलेज में एंजेल चकमा को श्रद्धांजलि दी

विकासनगर। पीजी कॉलेज डाकपत्थर में सोमवार को छात्रों ने पूर्वोत्तर के छात्र एंजेल चकमा को श्रद्धांजलि देकर इस घटना को देवभूमि उत्तराखंड के लिए शर्मनाक बताते हुए प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस घटना ने उत्तराखंड की संस्कृति को धूमिल करने के साथ ही देहरादून को शिक्षा के हब के तौर पर विश्व विख्यात पहचान पर भी दाग लगाया है। छात्रों ने कहा कि देहरादून शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखता है। एंजल चकमा की हत्या और मुख्य हत्यारे का अब तक गिरफ्त में न आना अत्यंत दुखद है। ऐसी घटना भविष्य में न घटे, इसके लिए हम सभी उत्तराखंडवासी प्रयासरत रहेंगे। छात्रों ने कहा कि घटना के बाद करीब बीस दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और आरोपी खुलेआम घूमते रहे। जनाक्रोश बढ़ने और एंजेल की मौत के बाद ही एफआईआर दर्ज होना प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है। कहा कि यह घटना अलग नहीं है, बल्कि नफरत और विभाजन के माहौल का नतीजा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि इस तरह की सोच अपराधियों को बेखौफ बनाती है और उन्हें दंडमुक्ति का भरोसा देती है। छात्रों ने कहा कि बीस दिनों तक कोई कार्रवाई न होना प्रशासनिक विफलता है। छात्रों ने दोषियों को कड़ी सजा देने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। श्रद्धांजलि देने वालों में शुभम तोमर, देवांश, समीर, सचिन, अमित, संदीप, निमेष, रोहन आदि शामिल रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments