Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनजनजातीय गौरव दिवस: जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का मुख्यमंत्री धामी ने...

जनजातीय गौरव दिवस: जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ

देहरादून।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की जनजातियों के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर मुख्यमत्री ने भगवान बिरसा मुण्डा जी के स्वतन्त्रता संग्राम मे योगदान को याद करते हुए उन्हे नमन किया तथा सभी को जनजातीय गौरव दिवस पर सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, जनजाति विभाग के निदेशक श्री संजय टोलिया, अपर निदेशक श्री योगेन्द्र रावत, समन्वयक श्री राजीव सोलंकी आदि उपास्थित रहे।

ये भी पढ़ें: जनजातीय गौरव दिवस: सभी जनजातियां हमारा गौरव: राज्यपाल

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments