देहरादून। जिला देहरादून महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा जी के दिशा निर्देश अनुसार आज दिनांक 31 जुलाई को शिवालिक नगर मंडल वार्ड नंबर 91 चंद्रबनी में महिला मोर्चा शिवालिक नगर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती तारेश्वरी भंडारी जी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण एवं कमल मेहंदी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी श्रीमती सुधा रावत जी, एवं माननीय पार्षद श्रीमान सुखबीर बुटोला जी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पार्षद सुखबीर बुटोला जी का महिला मोर्चा के साथ विशेष सहयोग रहा। पार्षद जी के सहयोग से फलदार पेड़ वितरित करते हुए ,महिला मोर्चा के द्वारा लगाए गए। साथ ही महिला मोर्चा के लगातार बेहतरीन कार्यों की सराहना की।
इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री यों को सम्मानित किया गया। जिसमें पार्षद महोदय सुखबीर बुटोला जी, भाजपा के वरिष्ठ नेत्री शांति देवी जी वरिष्ठ नेत्री मनोनीत राणा जी, अध्यक्षा तारेश्वरी भंडारी जी,महिला मोर्चा की महामंत्री रोशनी गुसाईं जी, उपाध्यक्ष संजना गोसाई मंत्री माधुरी नेगी, मिडिया प्रभारी गुड्डी गोदियाल ,वरिष्ठ सदस्य कुसुम नेगी देवेश्वरी डंगवाल तारा कबटियाल , वीना भट्ट , निर्मला रावत, रेखा रावत नंदनी जोशी कविता ध्यानी सरस्वती पुरोहित पुष्पा बिष्ट सीमा, अनीता रावत , उषा रौथाण विमला पंवार , गायत्री कंडारी सुनीता गुरुंग ,बबली गुरुंग, साधना मिश्रा, आदि चंद्रबनी की मातृशक्ति मौजूद रही।

