Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनउत्तराखण्ड कैडर के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दीपक सेठ, आशिमा गोयल एवं राहुल...

उत्तराखण्ड कैडर के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दीपक सेठ, आशिमा गोयल एवं राहुल आनंद ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में उत्तराखण्ड कैडर के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दीपक सेठ, आशिमा गोयल एवं राहुल आनंद ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा करने का मौका मिला है। वार्ता के दौरान राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि भविष्य में उत्तराखण्ड की जनता के समग्र कल्याण के लिए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों का राज्य है और अधिकारियों को यहाँ की चुनौतियों व संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments