ऋषिकेश। लोकआस्था के महापर्व छठ के लिए त्रिवेणीघाट क्षेत्र में ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। 27 अक्तूबर को दोपहर बाद और 28 अक्तूबर को सुबह यह प्लान लागू किया जाएगा। त्रिवेणी घाट रोड पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश की भी अनुमति नहीं रहेगी। छह महापर्व को लेकर श्रद्धालु अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में लगी है। 25 अक्तूबर से चार दिवसीय छठ पर्व के धार्मिक आयोजन शुरू होंगे। गंगा किनारे छठ पर्व पर सूर्य देव को अर्घ्य देने का विधान इस महापर्व में है। त्रिवेणी घाट पर गंगा किनारे इसका आयोजन होता है। 27 अक्तूबर को व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके अगले दिन 28 अक्तूबर को सुबह उदयागामी सूर्य को जल चढ़ाया जाएगा। इसमें भी व्रती महिलाएं स्वजनों के साथ त्रिवेणी घाट पहुंचती हैं। पुलिस के अनुमान के अनुसार करीब पंद्रह हजार तक लोग आ सकते हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक प्लान भी इन दो दिनों में लागू रहेगा। 27 अक्तूबर को दोपहर बाद त्रिवेणी घाट रोड पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। केवल पैदल यात्री ही यहां जा पाएंगे। जयराम आश्रम और क्षेत्र रोड से वाहनों को त्रिवेणी घाट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। 28 अक्तूबर की सुबह भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि छठ पर्व को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। करीब पंद्रह हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसे देखते हुए दोपहिया वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

