पौड़ी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ने पर वन विभाग हरकत में आया है। विभाग ने वन्यजीवों की सक्रियता को लेकर टोल फ्री नंबर जारी किया है। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ाने के लिए विभागीय टीमें नियमित गश्त कर रही हैं और गांव-गांव जाकर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दे रही हैं। डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि ग्रामीण यदि अपने घरों के आसपास की झाड़ियों को काटकर खुला क्षेत्र बनाएं, किसी कार्य जाने के लिए समय समूह में चलें और बच्चों को अकेला न छोड़ें तो भालू व अन्य वन्यजीवों से सामना होने की स्थिति में खतरा काफी कम हो जाता है। बताया कि भालू एवं अन्य वन्यजीवों से संघर्ष रोकने के लिए विभाग विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है। पंपलेट वितरण, जागरूकता बैठकें, सोशल मीडिया मैसेज एवं जन-संपर्क अभियानों के माध्यम से सावधानियां लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। डीएफओ ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1926 पर सूचना दें, जिससे समय रहते टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विभाग का सहयोग करें, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सके।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

