Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनआरएसएस के शाताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुआ मानक सिद्ध नगर...

आरएसएस के शाताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुआ मानक सिद्ध नगर के बड़ोवाला बस्ती में पथ संचालन का आयोजन

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के शाताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मानक सिद्ध नगर के बड़ोवाला बस्ती में पथ संचालन का आयोजन किया गया, जिसमें 110 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में संचालन में भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानन्द स्कूल बड़ोवाला के परिसर में हुआ जिसमें संघ से जुड़े कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीमान संजय (Vikrant Veer) जी का प्रेरणादायी उद्बोधन हुआ।

श्रीमान संजय जी ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि “डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सोए हुए हिन्दू समाज के पुनर्जागरण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना की थी।”

श्रीमान संजय जी ने कहा कि जैसे भगवान श्रीराम ने अपने पिता के वचनों का पालन करते हुए वन गमन का आदेश निष्ठा और आज्ञाकारिता के साथ स्वीकार किया, वैसे ही हमें भी अपने कर्तव्यों का पालन राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा से करना चाहिए। उसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने जब गोवर्धन पर्वत उठाया, तब उनके पास स्वयं शक्ति होते हुए भी उन्होंने गोकुलवासियों को साथ लेकर यह कार्य किया — यह संदेश देता है कि सामूहिक प्रयास से ही बड़ा कार्य संभव होता है।

श्रीमान संजय जी ने कहा कि “संघ भी इसी भावना से, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर, राष्ट्र के उत्थान के लिए सतत कार्य कर रहा है। भारत यदि शक्तिशाली बनेगा, तो समूचे विश्व में शांति की स्थापना होगी, क्योंकि विश्व का संतुलन और शांति भारत की आध्यात्मिक शक्ति पर निर्भर है। विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन की परंपरा भगवान श्रीराम के समय से चली आ रही है, और यह केवल परंपरा नहीं, बल्कि शक्ति और धर्म के संतुलन का प्रतीक है।”

उन्होंने यह भी कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्वयं कहा करते थे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऐसा संगठन है जो बिना किसी के कहे, सदैव राष्ट्र सेवा में समर्पित रहता है। संघ की शाखाओं में गाए जाने वाले प्रेरणादायक गीतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि –

“संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो”,

“देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें”,

“तन समर्पित, मन समर्पित, और यह जीवन समर्पित” — ये गीत संघ के स्वयंसेवकों में निःस्वार्थ सेवा, अनुशासन, और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करते हैं।

श्रीमान संजय जी ने समस्त समाज से आह्वान किया कि वे भी इन गीतों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ें और भारत माता को परम वैभव के शिखर तक ले जाने के महान कार्य में सहभागी बनें। संघ का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग या व्यक्ति का नहीं, बल्कि समग्र समाज के उत्थान और राष्ट्र के पुनर्निर्माण का है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे संघ की शाखाओं में भाग लेकर चरित्र निर्माण, संगठन, और राष्ट्र सेवा के इस अभियान का हिस्सा बनें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान राजेंद्र बसेड़ा जी द्वारा की गई।

कार्यक्रम में विभाग सह कार्यवाह श्रीमान अरुण शर्मा जी,महानगर प्रचार प्रमुख श्रीमान मनीष बागड़ी जी, डा०हेमंत उपाध्याय जी, नगर कार्यवाह राकेश नैनवाल जी आदि बहुत संख्या में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments